नई दिल्ली, मई 8 -- कोलकाता के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वरुण ने इस मुकाबले के दौरान आईपीएल में 100 विकेट पूरे किए। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वरुण ने रविंद्र जडेजा और डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वरुण ने चेन्नई के खिलाफ मैच में चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 83 मैचों में 100 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ 20 रन देकर पांच विकेट रहा है। 2019 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए एक विकेट लिया था। वरुण चक्रवर्ती कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 82 मैचों में 99 विकेट चटकाए हैं। उनसे आगे आंद्रे रसेल (124) और सुनील नरेन (208) हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.