सीवान, मार्च 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के महाराजगंज प्रखंड के चार प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय का प्रभार वरीय शिक्षकों को नहीं देने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रभार नहीं देने व निर्धारित तिथि तक मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही चारों प्रभारी एचएम के विरुद्ध प्रपत्र क अलग से निर्गत किया जायेगा। इस संदर्भ में डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार ने बुधवार को पत्र जारी किया है। डीईओ व महाराजगंज-दरौली बीईओ को इसकी सूचना देते हुए निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया था। बहरहाल, जिले के महाराजगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर कन्या के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह विशिष्ट शिक्षक जितेन्द्र कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसदेवरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक एबादत हु...