बक्सर, मई 27 -- बक्सर। व्यवहार न्यायालय परिसर में ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर निवासी वरीय अधिवक्ता लिपिक क्षितेश्वर प्रसाद के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। दिवंगत लिपिक वरीय अधिवक्ता स्व.प्रेमचंद उपाध्याय के साथ में 50 वर्षों से कार्यरत थे। जिनका सोमवार को हार्टअटैक से निधन हो गया। ये 86 वर्ष के थे। स्व. क्षितेश्वर प्रसाद ने नाती पोतों से भरा-पुरा परिवार छोड़ गए। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। सभा में अधिवक्ता शशिकांत उपाध्याय, विनोद मिश्रा, महेंद्र चौबे, रविंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, अरविंद पांडेय, दिनेश मिश्रा, दयासागर पांडेय, कर्मवीर भारती, वेद प्रकाश जयसवाल, अशोक श्रीवास्तव, रानी तिवारी, वसीम अकरम, राहुल उपाध्याय, निकिता कुमारी, बालाजी पाठक इत्यादि उपस्थित थे।

हिंदी हिन...