समस्तीपुर, फरवरी 24 -- रोसड़ा, नि. सं। रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर सोमवार को न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत अधिवक्ता का पार्थिव शरीर सुबह न्यायालय परिसर लाया गया, जहां मौजूद न्यायिक अधिकारियों व वकीलों ने अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीनानाथ नायक की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने परमेश्वर प्रसाद के व्यक्तित्व, सरल स्वभाव और विधि क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक प्रकट करते हुए अधिवक्ताओं ...