औरंगाबाद, मार्च 5 -- जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के राजस्व कानून के वरीय अधिवक्ता मनुजेश्वर प्रसाद पटवर्धन का निधन हो गया। मंगलवार को जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने की। इसका संचालन महासचिव जगनरायण सिंह ने किया। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने बताया कि लोहिया के विचारों से विशेष लगाव रखने वाले मनुजेश्वर प्रसाद पटवर्धन 1933 के जन्मे थे। पटना लॉ कॉलेज से 1961 में विधि स्नातक कर जिला विधिज्ञ संघ में 1962 में सदस्य बने। बराटपुर निवासी मनुजेश्वर बाबू कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। शोक सभा में जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अधिकांश अधिवक्ता उपस्थित थे। शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने खुद को न्यायिक कार्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.