अयोध्या, जून 16 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रशांत विश्वास ने सोमवार को अस्पताल आने को लेकर कुछ लोगो से खतरा जताया है। इसमें अस्पताल में कार्यरत कुछ कर्मचारी व बाहरी के शामिल होने का दावा उन्होंने किया है। व्हाट्सएप पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को एक पत्र भेजने की बात उन्होंने कही है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता। पत्र में कहा गया है कि 28 फरवरी को उन्होंने कोई गोपनीय प्रार्थना पत्र देकर जिला चिकित्सालय में कुछ गतिविधियों का जिक्र किया था। जिसके कारण कुछ कर्मचारी व बाहरी व्यक्तियों से उन्हें खतरा हो गया है। जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. अजय चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ सहायक का कोई पत्र नहीं मिला है। लेकिन उनके द्वारा कोई पत्र दिए जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.