गाजीपुर, फरवरी 5 -- सेवराई। सहकारी समिति जमानियां के डायरेक्टर और क्षेत्र के वरिष्ठ सहकारी नेता 75 वर्षीय अवधेश सिंह का गुरुवार की अलसुबह दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही सेवराई सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. अवधेश सिंह सहकारिता क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहे और लगभग डेढ़ दशक तक सहकारी समिति जमानियां के डायरेक्टर और दो दशक तक साधन सहकारी समिति गोड़सरा के अध्यक्ष रहे। उनके निधन पर जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार शुक्रवार को गहमर नरवा गंगा घाट पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...