लखीसराय, जून 7 -- बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड के जैतपुर निवासी 84 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी शिवबालक सिंह का आकस्मिक निधन गुरुवार को हो गया। पूर्णतया स्वस्थ चल रहे शिवबालक सिंह ने स्वयं के पैतृक आवास पर अपनी आखिरी सांस ली। जहां हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। अमेरिका में रह रहे दिवंगत के बड़े पुत्र निक्कू कुमार के आने बाद उनका संस्कार किया जाएगा। दिवंगत शिवबालक सिंह सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे और जनसेवा को ही जीवन का ध्येय मानते थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र निक्कू कुमार एवं राकेश कुमार तथा तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा से पूर्व श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उपमुख्यमंत्री विजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.