बांदा, दिसम्बर 24 -- बांदा। संवाददाता खप्टिहाकलां निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.सत्येंद्र कुमार मंगरौठिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्हें राइस रिसर्च में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया। खप्टिहाकलां गांव निवासी श्रीनिवास मंगरौठिया के पुत्र डॉ.सत्येंद्र कुमार मंगरौठिया इस समय हैदराबाद के इंडियन इंस्टीट्यूट में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा स्थानीय परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहाकला से हांसिल की। इसके बाद नई दिल्ली में रहकर उच्च शिक्षा ली। सीनियर साइंटिस्ट के रूप में डॉ. सत्येंद्र कुमार मंगरौठिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान अवार्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने हाल में राइस(चा...