नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- देश के जाने-माने रंगकर्मी विनय श्रीवास्तव (78) का शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के काकोरी स्थित आवास पर निधन हो गया। वे कुछ समय से श्वास संबंधी रोगों से ग्रसित थे।स्वर्गीय विनय श्रीवास्तव का जन्म 6 अगस्त 1949 को लखनऊ में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार कल 12:30 बजे बैकुंठ धाम लखनऊ में किया जाएगा। विनय श्रीवास्तव पिछले 50 वर्षों से रंगकर्म में सक्रिय थे। जिसमें रेडियो नाटक, दूरदर्शन के लिए नाटक, रंगमंच से जुड़े तकरीबन 150 नाटकों में उन्होंने काम किया और 30 नाटकों का निर्देशन किया। स्वर्गीय विनय श्रीवास्तव के भतीजे प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनके निर्देशन में मचित नाटक माधवी बहुत चर्चित रहा था। भीष्म साहनी के उपन्यास पर आधारित इस नाटक का मंचन अपने आप में एक चुनौती था। इसके अलावा उन्होंने मिस अहलूवालिया, देश ह...