पिथौरागढ़, जून 11 -- पिथौरागढ़। सीमांत में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री भागीरथी पुनेड़ा के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। बीते सोमवार को उन्होंने पुनेड़ी गांव स्थित अपने पैतृक आवास में अंतिम सांस ली। बाद में रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि भागीरथी जनसंघ के दिनों से पार्टी से जुड़ी हुई थी। उन्होंने जीवन भर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने काम किया। पार्टी की प्रति उनके सेवाभाव को देख संगठन ने उन्हें विण मंडल की पहली महिला अध्यक्ष भी बनाया। उनके निधन पर दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, इंद्र लुंठी, राकेश देवलाल, ललित पंत, भगवान पंत, सौरभ पंत, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने शोक जताया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.