मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर मे वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र सिंह चौहान के निधन पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महेन्द्र सिंह चौहान अपने परिवार मे पत्नी ओमवती, पुत्र विश्वनाथ भाई सुभाष को छोड़ गये हैं। अंतिम संस्कार मे पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें समर्पित कर्मठ कार्यकर्ता बताया। वहीं ग्राम प्रधान योगेश चौहान, प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राम कुमार शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण पाल,चौधरी बृजवीर सिंह, मनोज कुमार, सतनाम सिंह, दिनेश सैनी, संजय कौरी,अनुज गोयल,अश्विनी कुमार,योगेश गुर्जर,राजसिंह चौहान, अशोक चौहान, वीरेन्द्र चौहान,विजय राठी, महिपाल राठी, डॉक्टर विनोद प्रजापति, जय करण गुर्जर...