मुंगेर, अप्रैल 28 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिछले पांच दशकों तक हिन्दुस्तान सहित विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों में सक्रिय रहे मुंगेर के वरिष्ठ प्रेस छायाकार सुबोध सागर नहीं रहे। शनिवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गयी। रविवार की सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। विधायक प्रणव कुमार यादव, चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण पोद्दर, जदयू प्रवक्ता विमलेंदु राय सहित कई लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे दिवंगत प्रेस छायाकार सुबोध सागर की शव यात्रा फूलों से सजे वाहन पर निकाली गई। जबतक सूरज-चांद रहेगा सुबोध सागर तेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.