रांची, जून 17 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत मंडल की मां कलावती देवी का सोमवार को निधन हो गया। वे 77 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के वीररख गांव निवासी कलावती देवी ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं। शुक्रवार को उनका ब्लड प्रेशर अचानक लो हो गया था। इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ हो गईं। सोमवार सुबह अचानक उनका बीपी हाई हो गया, जिससे ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग हो गई। इसके आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया। कलावती देवी के पति रामनारायण मंडल का भी करीब ढाई साल पहले हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। कलावती देवी अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री और पोते-पोतियों से भरा परिवार छोड़ गईं। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। रांची में भी पत्रकारों ने कलावती देवी के निधन पर शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...