रुद्रपुर, जनवरी 1 -- रुद्रपुर। वरिष्ठ पत्रकार फणींद्र नाथ गुप्ता का गुरुवार सुबह आवास पर निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पत्रकारिता, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वह लगभग 65 वर्ष के थे। फणींद्र नाथ गुप्ता मूल रूप से सहसवान, बदायूं उत्तर प्रदेश के निवासी थे। उनके पिता ओपी गुप्ता शिक्षक थे। देर शाम किच्छा रोड स्थित रामबाग श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पोते ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विधायक शिव अरोरा, तिलकराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, दर्जाधारी उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, सुशील गाबा, भारत भूषण चुघ, मोहनखेड़ा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ममता रानी, सीपी शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.