रांची, सितम्बर 16 -- रांची। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष कुमार के पिता एसएम सिन्हा का मंगलवार को सिंदवार टोली स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वर्गीय सिन्हा झारखंड गठन से पूर्व रांची में विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। झारखंड गठन के बाद उनका स्थानांतरण बिहार हो गया था। उनके निधन से परिजनों में शोक की लहर है। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री सहित पोते-पोतियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार शाम को हरमू मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की सूचना पर कई गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक प्रकट किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.