पटना, दिसम्बर 19 -- बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया तथा उनका कुशलक्षेम जानकर संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद वे पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद के आवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। फिर वह पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य किरण घई के आवास पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.