बक्सर, जनवरी 31 -- पेज-04 के लिए फोटो :-24 कैप्सन:- शनिवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का उद्धाटन करते बीडीओ सिमरी एक प्रतिनिधि । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गायघाट के प्रांगण मे वरिष्ठ नागरिक पूर्व मुखिया योगेन्द्र राय के सम्मान मे एक कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ। यह आयोजन पीढियों को जोड़ने, संस्कारों को सहेजने और समाज मे सकरात्मक संदेश देने का सशक्त प्रयास रहा। सम्मान समारोह का शुभारंभ बीडीओ प्रशान्त कुमार व बीईओ त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के धरोहर हैं। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान ही सशक्त और संस्कारित समाज की पहचान है। वहीं बीईओ त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने कहा कि बुजुर्गों की गरिमा, सुरक्षा और सक्रिय जीवन सुनिश्चित करना हम सभी का सामूहिक जिम्मेदारी है। बता दें कि योगेन्द्र राय ग...