मेरठ, मई 26 -- कंकरखेड़ा स्थित राजा बाल एकेडमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे समिति के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक में पाकिस्तान पोषित आतंकियों द्वारा पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के जबाब में आपरेशन सिंदूर के अन्तर्गत की गई भारतीय सेना की कार्यवाही की प्रशंसा की गई। समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी ने कहा कि आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारना यह भारतीय सेना के शोर्य और पराक्रम की पराकाष्ठा है। इस अवसर पर जगदीश कुमार, चक्रधर प्रसाद मनोड़ी,एस एस त्यागी,सुमन कांत अरोड़ा, विमल कांत कौशिक,मुलख राज, अतिवीर जैन,योगेन्द्र लूथरा,एस एस भाटिया, दया राम सैनी,महेश मिश्रा, यशपाल जांगिड़, शशि बाला, हेमलता, आशा शर्मा, मंजु ,आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.