जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर। सिंहभूम केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति जमशेदपुर ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से एक बार फिर आग्रह किया है कि शहर में अकेले रहने वाले लोगों की सूची बनाई जाए। यह सूची हर संबंधित थाना और समिति के पास रहे। पुलिस ऐसे अकेले लोगों की मदद करे और समिति उनसे फोन पर बात कर उनका हाल-चाल लेती रहेगी। शहर में यदा कदा ऐसी अप्रिय घटनाएं घटती हैं कि जो व्यक्ति अपने घरों में अकेले या सिर्फ बुजुर्ग पति पत्नी साथ रहते हैं, उनके साथ अचानक कोई घटना घट जाती है तो उनकी मदद कोई नहीं करता। ऐसे में कभी किसी की मौत घर में हो जाती है तो इसकी सूचना पड़ोसी को तब मिलती है जब घर से दुर्गंध आने लगती है। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन से एक बार फिर आग्रह करते हैं कि प्रशासन पहल करे तो समिति इस कार्य में मदद को तैयार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.