देहरादून, जनवरी 16 -- फोटो.... - चौक पर शौचालय और सीसीटीवी कैमरे के लिए की है कई बार शिकायत देहरादून। वरिष्ठ नागरिक मंच ने कारगी चौक में शौचालय, सामुदायिक भवन और सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य मांगों को लेकर बैठक की। शुक्रवार को कारगी चौक स्थित निजी होटल में आयोजित बैठक में मंच के अध्यक्ष एल पी थपलियाल का कहना है कि कारगी चौक एक व्यस्ततम चौक है। यहां पर शौचालय नहीं है काफी सालों से इसके लिए विभागों में शिकायत की जाती है इसके बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है। इसके साथ ही यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हुए है। इस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस मौके पर महासचिव रामप्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष दिनेश नैथानी, केशर सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह नेगी, शांति प्रकाश बड़थ्वाल, बृजमोहन हिंदवाण सुशील जोशी, सत्तेश्वर प्रसाद अमोली और बलवीर सिंह पंवार...