हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिक महासभा की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलपति डॉ सुनील जोशी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ रहने के मूल मंत्र बताए। विशिष्ट अतिथि नव शक्ति योग पीठ के प्रमुख संत मुनि महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति का संरक्षण भी वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा ही किया जाता है। कहा कि संस्कृति के संरक्षण में ही देशहित सुरक्षित है। महासभा के संरक्षक कैलाश चंद्र शर्मा ने वृद्ध आश्रम बनवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सतीशचंद गुप्ता और महेशचंद काला ने किया। महासभा के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि समाजहित में कई कार्य कराए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...