हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम, भरण-पोषण कानून और विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक सोमवार को गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय सभागार में इंद्र सिंह निगल्टिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला सिविल जज पारुल थपलियाल रहीं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। बताया कि तीन लाख से कम आय वाले व्यक्तियों और वंचित वर्गों को विधिक प्राधिकरण द्वारा निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं। बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आठ फरवरी को कार्यालय के समक्ष भव्य खिचड़ी वितरण किया जाएगा। दो मार्च को पर्वतीय उत्थान मंच में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक क...