रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की जिलास्तरीय बैठक रविवार को नगर निगम सभागार में हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसे देहरादून से आए हेल्पेज इंडिया के प्रतिनिधि वैभव बिष्ट ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और डिजिटल सशक्तिकरण से वरिष्ठ नागरिक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकते हैं। महासचिव एसके नैय्यर ने बताया कि देश की कुल आबादी का लगभग 10 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक हैं, यानी करीब 15 करोड़ लोग। उत्तराखंड में यह आंकड़ा 11 प्रतिशत, यानी लगभग 13 लाख है। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनर्स की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है और शीघ्र निर्णय न होने पर इसका असर आगामी चुनावों में दिख सकता है। बैठक की अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.