चतरा, नवम्बर 17 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा सचिव के निर्देशन में सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय के समीप वरिष्ठ नागरिकों हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में प्रतिभागियों को वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम 2007, नि:शुल्क कानूनी सहायता, हेल्पलाइन सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकार मित्र जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर, रविकांत कुमार, काजल कुमारी एवं राखी कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण एवं सम्मानित वर्ग हैं, जिनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानून में विशेष प्रावधान उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.