नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली। वरिष्ठ नागरिक की सुविधा के लिए एक वेबसाइट शुरू की गई जो एक ही जगह पर सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी पहल, स्वास्थ्य सेवा लाभों और विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएगी। एजिंग विद डिग्निटी ऐप की शुरुआत के मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव अमित यादव ने कहा कि यह उपयोगकर्ता के लिए एक सुलभ मंच है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों की पहुंच को आसान बनाना है। ऐप की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की। उन्होंने डिजिटल माध्यम से आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, तमिलनाडु और उत्तराखंड में वृद्धाश्रम का उद्घाटन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.