उरई, जून 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वृद्धाश्रम विनायकपुर में विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस जागरुकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी जानकारी दी गई। मुख्य न्याय रक्षक गया प्रसाद निषाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण अधिनियमों, सरकारी योजनाओं व विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी देना था। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा समाज की नैतिक व संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक संरक्षण और कल्याण अधिनियम सहित अन्य विधिक प्राविधानों की जानकारी दी। सहायक न्याय रक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों की जानकारी देकरशोषण व उपेक्षा से बचाना इस ...