धनबाद, अक्टूबर 13 -- धनबाद भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी की बैठक रविवार को प्रधान डाकघर में हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। संघ के प्रमंडलीय सचिव प्रभात रंजन ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह पर कई आरोप लगाए। कहा कि अधीक्षक टारगेट देकर कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार ने की। मौके पर आशीष कुमार गुप्ता, अमित कुमार वर्मा, कुणाल कुमार रजवार, कन्हैया, राजकुमार हेंब्रम, पंकज कुमार गुप्ता, अनिल कुमार झा, राजेश कुमार सिंह, समीर कुमार, प्रितेश कुमार, राजीव कुमार व नीतीश कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...