जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान की तबियत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें इलाज लिए कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनके पेट का ऑपरेशन किया गया है। बताया जाता है कि पेट के भीतर रक्तस्राव के कारण उनकी तबियत खराब हो गई। पहले उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, परंतु स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के कारण तत्काल आपातकालीन एंबुलेंस से उन्हें कोलकाता ले जाया गया। फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष आमिर सोहेल ने यह जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.