अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीकापुर निवासी पीसीसी सदस्य जहीर हसन के निधन पर कांग्रेसियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ कांग्रेसी के निधन को पार्टी की अपूर्णनीय क्षति बताई जा रही है। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने दिल्ली से जहीर हसन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी व्यक्तिगत बताया। इसके अलावा निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य चेतनारायण सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, पीयूष राय, मोहम्मद अहमद ने उनके गांव कूड़ा पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यालय कमल नेहरू भवन पर आयोजित शोकसभा में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, उग्रसेन मिश्र, पीसीसी सदस्य गौरव तिवारी, प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, कवींद्र साहनी, फ्लावर नकवी, प्रवीण श्रीवा...