गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम(कृष्ण कुमार)। गुरुग्राम में मेयर और पार्षद का चुनाव होने के बाद अब वरिष्ठ उपमहापौर, उप महापौर बनने की लॉबिंग शुरू हो गई है। चुनाव जीतते ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का खेमा भी सक्रिय हो गया है। दोनों के राव के खेमे में शामिल सक्रिय पार्षद मजबूत दावेदार बन कर अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। पार्षद होली के बहाने बड़े नेताओं को बधाई देने पहुंचे थे। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के खेमे से आने वाले विधायक मुकेश शर्मा ने भी वरिष्ठ उपमहापौर, उप महापौर के दावेदारों को शुक्रवार को होली पर बधाई देने के बहाने एक गुप्त बैठक भी कर ली है। बता दें कि गुरुग्राम नगर निगम में 36 में से 24 पार्षद भाजपा के चुने गए हैं। ऐसे में दोनों पद भाजपा के खाते में जा सकते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.