हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- नैनीताल। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी का शनिवार सुबह हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। डॉ. भाकुनी डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने पूर्व में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से चुनाव भी लड़ा था। अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने शिक्षा, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। अपने पीछे वह एक पुत्र एडवोकेट वरुण कुमार भाकुनी और एक पुत्री हिमानी भाकुनी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन पर अधिवक्ता संघ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत अनेक सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.