देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हरेंद्र सिंह पुनिया के निधन के चलते मंगलवार को देहरादून की अदालतों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहेगा। बार एसोसिएशन ने अपने वरिष्ठ साथी के सम्मान में मंगलवार न्यायिक कार्यों से पूर्णत विरत रहने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने जानकारी दी कि अधिवक्ता पुनिया की अंतिम यात्रा दून अस्पताल से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज सुबह 11:30 बजे विधि भवन में एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि शोक स्वरूप आज न केवल वकील न्यायालयों और कार्यालयों में काम नहीं करेंगे, बल्कि कचहरी परिसर में बस्ते, टाइपिंग और स्टाम्प वेंडरों का काम भी बंद रहेंगे। इस वजह से मुकदमों की पैरवी और दस्तावेजी कार्यों के लिए कचहरी आने वाले वादका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.