सीतापुर, जनवरी 12 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। तहसील सिधौली क्षेत्र के ग्राम तेरवा निवासी राजेश कुमार ने अपनी माता उर्मिला की मृत्यु के बाद वरासत दर्ज न होने पर उप जिलाधिकारी सिधौली को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। राजेश कुमार के मुताबिक उनकी माता उर्मिला के नाम गोंदलामऊ के कुंवरपुर में कृषि भूमि दर्ज थी। राजेश कुमार का आरोप है कि उन्होंने वरासत दर्ज कराने के लिए कई बार ऑनलाइन आवेदन किया। पहले किए गए ऑनलाइन वरासत आवेदन को क्षेत्रीय लेखपाल ने बिना उचित कारण बताए खारिज कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुनः नया ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद लेखपाल सुधीर शुक्ला ने रिपोर्ट नहीं लगाई गई है। राजेश कुमार का कहना है कि वरासत दर्ज न होने के कारण उन्हें भटकना पड़ रहा है। राजेश ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर वरासत दर्ज कराए जाए तथा लापर...