प्रयागराज, अप्रैल 22 -- यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। इससे समारोह में अचानक अफरातफरी मच गई। दरअसल वरमाला के समय दुल्हन को दूल्हे के दिव्यांग होने का पता चल गया था जिससे उसने बारात वापस लौटा दी। ये मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रविवार रात बारात आई थी। घरातियों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। बाराती भी जमकर डीजे की धुन में थिरके। धूम धड़ाके के बीच द्वारपूजा संपन्न हुआ। बारी वरमाला की आई। मंच पर दूल्हा-दुल्हन बैठे लेकिन जब दूल्हे को वरमाला डालना हुआ तो उसका हाथ ही नहीं उठा। यह देख दुल्हन नाराज हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। उसके इस निर्णय पर दोनों पक्ष में हड़कंप मच गया। बारातियों और घरातियों ...