दुमका, मई 30 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा बरदानीनाथ मंदिर परिसर में धूमधाम से भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलश भरकर 851 महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुई। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के मुख्य यजमान परितोष यादव व उनकी धर्मपत्नी काजल देवी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर मोतिहारा नदी से सैकड़ों महिलाओं के साथ कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ कथा स्थल पर पहुंचे। इस क्रम में मंदराचल से आए कथा व्यास सत्य प्रकाश शरण , मुख्य यजमान व अन्य श्रद्धालुओं ने आस-पास के गांवों की प्रदक्षिणा की व नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे। कथा पंडाल में सभी कलश को व्यास पीठ के समीप स्थापित किया गया। कथा पंडाल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिन कथा व्यास सत्य प्रकाश शरण ...