सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सीतामढ़ी। शहर के सिमरा स्थित भाजपा के जिला कार्यलय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक अल्पसंख्यकों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इससे गरीब मुसलमान भाईयों को लाभ मिलेगा। उन्होंने लोकसभा में पारित कराने में अहम योगदान निभाने वाले सभी सदस्य सहित सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि देश के सभी वर्गों के लिए सोचने वाली इस एवं सभी समुदाय के लिए कल्याणकारी योजना लाने वाली मोदी सरकार ने गरीब मुसलमान भाइयों के हित में इस संशोधन विधेयक को लोकसभा में पारित किया है। नगर विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा मिथिलेश कुमार ने बताया कि देश में नए सदन में इस सांसोंधन विधेयक के द्वारा सरकार ने अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने का काम किया है। कुछ सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.