मेरठ, नवम्बर 21 -- आरवीसी सेंटर और कॉलेज के मैदान पर चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में गुरुवार को वन स्टार इंट्रो और टू स्टार शॉर्ट ड्रेसाज के फाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों वर्गों में आरवीसी सेंटर और कॉलेज के घुड़सवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और बढ़त बनाई। वन स्टार इंट्रो में मेजर जयकृष्णन बी ने सबसे कम पेनल्टी अर्जित की। उन्होंने अपने घोड़े गगन के साथ 38.2 पेनल्टी की। आरवीसी सेंटर और कॉलेज के ही दफेदार प्रदीप कुमार अपने घोड़े अग्निपथ के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कुल 38.5 पेनल्टी की। मध्य प्रदेश इक्वेस्ट्रियन एकेडमी के मो. हमजा आदिल संयुक्त रूप से 38.5 पेनल्टी के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने अपने घोड़े हरिकेन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। तीसरा स्थान आरटीएस एन्ड डी हेमपुर के सवार अंकित गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.