कोडरमा, मार्च 18 -- डोमचांच निज प्रतिनिधि । प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती जानपुर पंचायत के कलीडीह और लेम्बुईया वन में सोमवार को वन सरंक्षण को लेकर जागरूकता सह रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों की पूजा- अर्चना कर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वनों की रक्षा हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इसे बचाना हमारे भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। तीन वर्षों से हमलोग वन में पूजा कर पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर उसकी रक्षा करते हैं। साथ ही सभी लोगों को पेड़ नहीं काटने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाते हैं। लोगों ने वनों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी सुरक्षा और संरक्षण करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर महिलाओ ने झारखंडी नृत्य को भी प्रस्तुत किया। मौके पर वनरक्षी सुजीत कुमार, अंजिला इक्का, जूलिया इक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.