रुद्रपुर, मार्च 8 -- सितारगंज। दक्षिणी जौलासाल रेंज के ग्राम विही में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी तथा फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वनाग्नि घटनाओं को रोकने के लिए व प्रबंधन के पर चर्चा की। ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने के लिए टिप्स दिये। आग से वनों व वन्य जीवों को होने वाले नुकसान पर भी जानकारी दी गयी। गोष्ठी में महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीणों से वन व वन्य जीव संरक्षण के लिए सहभागिता की अपील की। यहां पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, एसडीओ संतोष कुमार पंत, रेंजर दक्षिणी जौलासाल महेश जोशी, रेंजर रनसाली महेंद्र सिंह रैकुनी, रेंजर बाराकोली जेसी उप्रेती, चन्द्रशेखर मुण्डेला, मीनाक्षी राणा, हेमंत तिवारी, चंदन सिंह खाती, गणेश जोशी, राजन सिंह, जितेंद्र बोरा, त्रिलोक राम, बृजेश कुमार, मानेन्द्र सिंह, आरती, सरिता, पूजा, ललिता, नी...