आगरा, जनवरी 30 -- रोडवेज बस स्टैंड के बाहर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जाम की समस्या के निदान के लिए वन-वे व्यवस्था लागू है। इस व्यवस्था के तहत बाहरी डिपो की बसें बाईपास से होकर गुजर रही हैं। बस स्टैंड के बाहर के जाम की समस्या से भी निजात मिली है। इससे यात्री अब अपने या ई-रिक्शा आदि वाहनों से शहर में अंदर आ जा पा रहे हैं। डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने विगत दिनों सड़क सुरक्षा समिति में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जाम की समस्या के समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। इसके बाद यातायात पुलिस ने बस स्टैंड के बाहर बेरीकेडिंग कर वन-वे व्यवस्था को लागू किया है, जिससे मार्ग सुचारू रूप से चलने लगा है। लोगों को जाम से तो राहत तो मिली है तो वहीं दूसरी तरफ आगरा, मथुरा, अलीगढ़ एवं बरेली, बदायूं की ओर से आने वाल...