हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता बागजाला में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष है। मामले में अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने डीएफओ को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अनुमति देने की मांग की है। सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने तराई पू्र्वी वन प्रभाग के हीरानगर स्थित कार्यालय पहुंच कर डीएफओ हिमांशु बागरी को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि 24 नवंबर 2025 को एसडीएम की मौजूदगी में यह समझौता हुआ था कि बागजाला में रुके हुए विकास कार्य किए जाएंगे। परन्तु मामले में वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। डीएफओ बागरी ने प्रतिनिधि मंडल को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस दौरान भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय, महासभा अध्यक्ष डॉ. उ...