फरीदाबाद, जून 18 -- चंडीगढ़/नूंह/फरीदाबाद। अरावली में जंगल सफारी परियोजना को अब वन विभाग विकसित करेगा। पहले इस परियोजना का जिम्मा पर्यटन विभाग पर था। यह जानकारी हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने जानकारी दी है। इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जंगल सफारी की परियोजना को वन विभाग को सौंपा गया है। इसके लिए वन मंत्री नागपुर की गोरेवाड़ा सफारी और गुजरात की वनतारा परियोजना का दौरा कर चुके हैं। वहां की सफारी का अवलोकन करने के बाद यहां भी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अरावली क्षेत्र में एक महत्वाकांक्षी जंगल सफारी परियोजना और अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.