पटना, अक्टूबर 6 -- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा है कि विभाग में 2739 पदों पर नियुक्ति विधानसभा चुनाव के बाद होगी। इस नियुक्ति के पदों का सृजन भी कर लिया गया है, जिसपर तीन अक्टूबर को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। मंत्री सोमवार को जैविक उद्यान के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया का राज्य में आरा मिल मालिकों को लाइसेंस देने की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के तुरंत बाद इन्हें लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। प्लाईवुड फैक्ट्रियों को भी अब राज्य में लाइसेंस मिलेगा, जिससे 45 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मंत्री ने बताया कि बिहार को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने पर कई पहल किये गये हैं। बेतिया के उदयपुर झील आश्रयणी के आसपास विकसित ईको-पर्यटन सुविधाओं का लोकार्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.