बरेली, फरवरी 8 -- नवाबगंज, संवाददाता। एक ठग ने एक महिला से उसके बेटे को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जब बेटे को नौकर नहीं मिली तो उसने लोगों से पूछताछ की। ठगी की जानकारी होने पर महिला ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के जरेली गांव की शमीम बानो पत्नी आबिद अली की बरेली के एक युवक से जान पहचान थी। महिला का आरोप है कि उसने उसके बेटे को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने उससे साढ़े छह लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में वह उसके घर आया और अधिकारियों को देने की बात कहते हुए उससे और रुपयों की मांग करने लगा। महिला के पास रुपये न होने पर उसने उसे अपने दो तोले सोने के जेवर भी दे दिए। एक साल बीत जाने के बाद भी जब उसके बेटे को नौकरी नहीं मिली तो उसने बरेली ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.