काशीपुर, मार्च 23 -- काशीपुर, संवाददाता। ग्राम जुड़का के गांधीनगर खत्ता में पांच दिन पहले प्लांटेशन के लिए खाई खोदने गई टीम पर हमले और पथराव के अलर्ट हुए वन विभाग ने रविवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से खाई खोद पिलर लगाकर तारबाड़ की। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के सात रेंजों की टीम और पुलिस फोर्स को देख विरोध के लिए कोई सामने नही आया। रविवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी के नेतृत्व में सात रेंजों के वन कर्मी और भारी पुलिस फोर्स जेसीबी के साथ ग्राम जुड़का के गांधीनगर खत्ता पहुंची। टीम ने 37 हेक्टेयर बंजर पड़ी वन भूमि पर जेसीबी से खाई खोद पिलर लगाकर तारबाड़ शुरू कर दी। तारबाड़ के बाद इस भूमि में जून-जुलाई में फलदार पौधे रोप जाएंगे। एसडीओ रामनगर मनीष जोशी, एसडीओ जसपुर संदीप गिरी, एसडीओ एसओजी किरन शाह, आरओ जेपी डिमरी, डीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.