लातेहार, अगस्त 3 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। जंगली हाथियों के उत्पात से शिकार हुए बालूमाथ के मारंगलोर्इया पंचायत के पीड़ित परिवार को मुआवजे राशि दी शनिवार को गई। जानकारी के अनुसार छह महीने पूर्व जंगली हाथियों के झुंड ने मारंगलोइया पंचायत निवासी जानकी राणा को कुचलकर मार डाला था। जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरे होने पर जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी ,प्रभारी वनपाल विजय शंकर शर्मा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा के द्वारा संयुक्त रूप से मृतक की पत्नी पांचाली देवी को 3 लाख रुपए का मुआवजा राशि चेक के माध्यम से दिया गया। बताते चले कि घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार को वन विभाग द्वारा 1 लाख रुपए का चेक दिया गया था। साथ ही साथ 72 पीड़ित परिवारों के बीच 9 लाख 39 हजार 175 रुपए का मुआवजा राशि उनके खाता में भेजी गई थी। मौके पर वंरक्षा सिकंदर राम,अमित...