बांका, जून 27 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। जंगल बचाने और अवैध लकड़ी तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। कटोरिया के दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित अवैध आरा मीलों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई सुईया रोड स्थित मुड़ियारी मोड़ पर पांचू यादव और कुरावा गांव में मनोज शर्मा द्वारा घर में चोरी-छिपे चलाए जा रहे आरा मीलों पर की गई। अभियान के दौरान टीम ने जेसीबी से मील को ध्वस्त कर, आरा मशीन, चक्का, जनरेटर और अन्य उपकरण जब्त किए, साथ ही शीशम के पांच और सागवान का एक पेड़ सहित कई प्रतिबंधित लकड़ियों को भी जब्त किया गया। इस अभियान में कटोरिया एवं चांदन वनपाल चंदन कुमार, प्रिंस कुमार के अलावा कटोरिया पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी। कटोरिया रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि बांका वन प्रमंडल पदाधिकारी...