चक्रधरपुर, जनवरी 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता पोड़ाहाट वन क्षेत्र में सोंगरा वन विभाग ने अवैध साल बोटा से लदे 14 चक्का ट्रक को जब्त किया है। हालांकि वन कर्मियों को देख चालक और लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गए। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग 6 लाख रूपये बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट वन क्षेत्र के सोंगरा वन क्षेत्र अधिकारी (रेंजर) तरुण कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि पोड़ाहाट वन क्षेत्र के बंदगांव थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए रेंजर ने गुरुवार शाम एक टीम का गठन कर रवाना कर दिया। मध्य रात्रि वन विभाग के टीम जब बंदगांव प्रखंड के सिंदरी बेड़ा पंचायत के दूदूर गांव के समीप जंगल पहुंची, तो देखा कि एक 14 चक्का ट्रक में साल का बोटा गाड़ी में कुछ लोग चढ़ा कर जा रहे थे। इस दौरान वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.