लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के मुर्की तोड़ार ग्राम पंचायत के समीप फुलझर नहर में घायल अवस्था में नील गाय को देखा गया। यह बात गांव में फैल गई, तो आसपास के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। वन्य पशु के प्रति प्यार जताते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। क्षेत्र में घायल अवस्था में नील गाय होने की सूचना सत्यापन के बाद रेस्क्यू के लिए वन विभाग के टीम तोड़ार गांव पहुंच फुलझर ग्रामीणों की सहयोग लेते हुए नहर से निकालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद रेस्क्यू कर नील गाय को निकाला गया। पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया। नील गाय की स्वास्थ्य की स्थिति ठीक होने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। इस संदर्भ वन परिसर अधिकारी महावीर उरांव ने जानकारी देते हुए कहा कि घायल अवस्था में नील गाय को ग्रामीणों की सूचना पर नहर से निकाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.